फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   work of cleaning the Sengar river started

Hathras News: अब बदलेगी सेंगर नदी की सूरत, शुरू हुआ नदी की सफाई का काम, डीएम ने झाड़ू लगाकर की सफाई

Sat, 24 Jun 2023 05:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 24 Jun 2023 05:26 PM IST
सार

सेंगर नदी हाथरस की 6 ग्राम पंचायतों से होकर गुजरती है। यह अलीगढ़ से निकलकर कानपुर देहात तक जाती है। मनरेगान्तर्गत श्रमिकों के द्वारा जलकुम्भी आदि की सफाई की जायेगी, जहां भी नदी पटरियाँ क्षतिग्रस्त होगी वहां मेड़ बन्ध का कार्य कराया जायेगा। इससे क्षेत्र के कृषकों को सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, पर्यावरण संरक्षण आदि कार्यों में सहायता मिलेगी। उन्होने बताया कि नदी सफाई एवं मरम्मत का कार्य 6 ग्राम पंचायतों में कार्य किया जाना है।

विज्ञापन
work of cleaning the Sengar river started
सेंगर नदी की सफाई करतीं हाथरस डीएम अर्चना वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तपती गर्मी के बीच हाथरस की डीएम साहिबा ने हाथ में झाड़ू ली और जनपद की पहचान सेंगर नदी की सफाई की। पाकड़ के पौधे को लगाकर सेंगर नदी की सफाई का शुभारम्भ किया।  

विज्ञापन


हाथरस जनद में सासनी विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सलेमपुर स्थित गंगा की सहायक नदी सेंगर की सफाई कार्य का शुभारंभ डीएम अर्चना वर्मा ने श्रमदान कर किया तथा पाकड़ के पौध का रोपण कर नदियों को प्रदूषित न करने का आवाहन किया। डीएम ने गर्मी में भी सेंगर नदी की साफ सफाई का जमकर पसीना बहाया। 
विज्ञापन


डीएम अर्चना वर्मा ने कहा कि सेंगर नदी जनपद की पहचान है। हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है कि इनकी स्वच्छता एवं सफाई का ध्यान रखें और नदियों के जल को प्रदूषित न होने दें। नदियों में गंदा पानी डालने से पानी प्रदूषित होता है। जलीय जीवों पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। नदियों में गंदा पानी न जाने दें और ना ही कूड़ा करकट उसमें डालें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी को प्रभागीय वनाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए नदी के दोनों ओर की पटरियों पर फलदार वृक्ष लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित लोगों से लगाये जाने वृक्षों की सुरक्षा एवं देखभाल करने का आवाहन करते हुए कहा कि हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है कि वृक्षों को बचायें जिससे कि पर्यावरण शुद्ध रहे। उपस्थित ग्राम प्रधान ने बताया कि पहले इस नदी का पानी स्वच्छ एवं साफ रहता था, परंतु अब अलीगढ़ में संचालित कुछ कारखानों का प्रदूषित पानी नदी में आने के कारण नदी का पानी प्रदूषित हो रहा है। जिस पर उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी से जानकारी करते हुए पत्राचार करने के निर्देश दिए।

खण्ड विकास अधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि सेंगर नदी जनपद की 6 ग्राम पंचायतों से होकर गुजरती है। यह अलीगढ़ से निकलकर कानपुर देहात तक जाती है। मनरेगान्तर्गत श्रमिकों के द्वारा जलकुम्भी आदि की सफाई की जायेगी, जहां भी नदी पटरियाँ क्षतिग्रस्त होगी वहां मेड़ बन्ध का कार्य कराया जायेगा। इससे क्षेत्र के कृषकों को सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, पर्यावरण संरक्षण आदि कार्यों में सहायता मिलेगी। उन्होने बताया कि नदी सफाई एवं मरम्मत का कार्य 6 ग्राम पंचायतों में कार्य किया जाना है। जिसके लिये 3 ग्राम पंचायतों के 65 मनरेगा मजदूरों द्वारा कार्य को 1 माह में पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है।


इस मौके पर  प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी वन प्रभाग चंद्र प्रकाश सिंह, उपजिलाधिकारी विपिन कुमार शिवहरे, परियोजना निदेशक राजेश कुमार कुरील , कृष्णकांत जिला ग्राम्य विकास अभिकरण हाथरस,  सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं एडीओ पंचायत कृष्णकांत गौतम ग्राम प्रधान सलेमपुर तथा टौड़ आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed