फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Women will have to come forward to get the right

अधिकार पाने के लिए महिलाओं को आगे आना होगा

Sat, 18 May 2019 12:17 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Sat, 18 May 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
Women will have to come forward to get the right
अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत कार्यक्रम में शामिल छात्राएं व शिक्षक-शिक्षिकाएं। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। अमर उजाला के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत जवाहर स्मारक इंटर कॉलेज मीतई में देश में नारियों की दशा और नारी सशक्तीकरण मुहिम की दिशा विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्राओं ने नारियों के गौरवशाली इतिहास, वर्तमान चुनौतियां और उनसे निपटने के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कॉलेज के छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ भी ली।
विज्ञापन


कार्यक्रम में युवा उत्थान अभियान की सूत्रधार शैलजा मिश्र ने कहा कि महिलाओं को अपने जीवन में सम्मान और अधिकारों के लिए कई मोर्चों पर लड़ना पड़ता है। अमर उजाला की यह पहल सराहनीय है और इससे महिलाओं को अपराजिता बनने का हौसला मिलेगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग केवल इतिहास पढ़ते हैं। उससे प्रेरणा नहीं लेते। नारियों को इतिहास पढ़ने के साथ-साथ इतिहास रचने के लिए भी आगे आना होगा। आज जरूरत इस बात की है कि महिलाएं खुद अपने अधिकार और सम्मान के लिए आगे आएं।
विज्ञापन


इस मौके पर नारियों की दशा और नारी सशक्तीकरण मुहिम की दिशा विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें सृष्टि सिसौदिया, खुशबू पाठक, प्राची पचौरी, शिखा चौहान, ज्योति कुमारी, शिवानी पुंढीर, ऋतु कुमारी ने भाग लिया और अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन पर्यावरण सुरक्षा संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भवतोष मिश्र ने किया। इस मौके पर श्रुति मिश्र, रामादेवी, पूनम, डौली, सीमा गुप्ता, छोेटेलाल, सतरुद्ध प्रकाश, सुरेंद्र शर्मा, मुनेंद्र शर्मा, अरुण कुमार शर्मा, शिव कुमार शर्मा, सुभाषचंद्र शर्मा, मुकेश बाबू शर्मा, प्रवीण, उमेशचंद्र, देवेंद्र कैथिया, अजय सरोज, मनोज पलावत, राजेश कुमार, नत्थीलाल प्रमुख रूप से मौजूद थे। प्रधानाचार्य डॉ. ओमवीर सिंह का सराहनीय सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed