फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Women reached the Collectorate to cancel the liquor shop

Hathras News: शराब की दुकान को निरस्त कराने कलक्ट्रेट पहुंचीं महिलाएं

Thu, 03 Apr 2025 01:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 03 Apr 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Women reached the Collectorate to cancel the liquor shop
शहर से सटे गांव हतीसा में शराब की दुकान खोलने के विरोध में बुधवार को बड़ी संख्या में महिलाएं कलक्ट्रेट पहुंच गईं।महिलाओं ने डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन प्रभारी अधिकारी राजबहादुर को सौंपा। ज्ञापन पर 105 लोगों ने हस्ताक्षर कर दुकान खोलने का विरोध किया है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि जिस जगह शराब की दुकान खोली जानी है, उसके सामने ही एक प्रतिष्ठित इंटर काॅलेज, आर्यावर्त बैंक और एक अस्पताल है। कुछ मीटर की दूरी पर ही देवी मैया व हनुमानजी महाराज के मंदिर भी हैं। यहां गांव की महिलाएं और युवतियां दर्शन के लिए आती हैं। अगर यहां दुकान खुलती है तो असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहेगा और महिलाओं व युवतियों का यहां आना दूभर हो जाएगा।
विज्ञापन

ज्ञापन में चेतावनी दी है कि अगर विरोध के बावजूद यह दुकान खोली जाती है तो गांव के लोग इसके सामने ही आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में भोले बाबा स्वयं सहायता समूह, जाहरवीर स्वयं सहायता समूह, खाटू श्याम स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ बड़ी संख्या में भी पुरुष भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed