{"_id":"6a1b5258e87150770f03754f","slug":"women-holding-ma-and-bed-degrees-arrive-to-become-conductors-hathras-news-c-56-1-hts1003-149273-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: परिचालक बनने पहुंचीं एमए-बीएड डिग्रीधारी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: परिचालक बनने पहुंचीं एमए-बीएड डिग्रीधारी महिलाएं
Sun, 31 May 2026 02:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 31 May 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर संविदा परिचालक पद के लिए आवेदन भरती महिला। संवाद।
- फोटो : Samvad
रोडवेज में महिला संविदा परिचालकों की भर्ती के लिए शुक्रवार को बस स्टैंड परिसर में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 35 महिलाओं ने आवेदन जमा किए।
इनमें बड़ी संख्या में स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्रीधारी महिलाएं शामिल रहीं। कई महिलाओं ने बीएड करने के बावजूद रोजगार की तलाश में संविदा परिचालक पद के लिए आवेदन किया।
परिवहन निगम द्वारा महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस भर्ती शिविर में 10 महिलाएं ऐसी रहीं, जिन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर रखी है। रोजगार के सीमित अवसरों के बीच इन महिलाओं ने रोडवेज में नौकरी को बेहतर विकल्प मानते हुए आवेदन किया। हाथरस डिपो प्रभारी मंगेश कुमार ने बताया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद पात्र अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।