फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   women committed suicide

महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Tue, 28 Jul 2020 11:16 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
women committed suicide
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव लहौर्रा में मंगलवार की शाम को एक 35 वर्षीय महिला ने कमरे के रोशनदान से लटककर खुदकुशी कर ली। घटना की तहरीर मृतक महिला के ससुर ने थाने में दी है और महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।

तहरीर में ग्राम लहौर्रा निवासी बु्द्धसेन पुत्र चिरंजीलाल ने कहा है कि उसके पुत्र प्रमोद एवं पुत्रवधू पिंकी के चार बच्चे हैं। बड़ा पुत्र सुमित करीब 15 वर्ष का है। दोनों के मध्य कोई विवाद नहीं था। मंगलवार की शाम को पिंकी ने फांसी का फंदा गले में डालकर मकान के कमरे में लगे रोशनदान से लटक कर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिवार में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर आ गई। मृत महिला के मायके पक्ष को सूचना भेज दी गई है। पुलिस ने महिला के शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed