फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   women become powerful if she women power increases

मातृ शक्ति बढ़ेगी, तभी एक सुंदर और सुदृढ़ समाज का निर्माण होगा

Tue, 09 Mar 2021 12:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
women become powerful if she women power increases
मिशन शक्ति के तहत महिला दिवस पर खेल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में कोतवाली चंदपा प्रभारी को स? - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सुबह से लेकर शाम तक कार्यक्रमों के माध्यम से नारी सशक्तीकरण का संदेश दिया गया। सुबह जहां रैली निकाली गई। तदुपरांत खेल स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मौजूदा लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई गई। कई स्कूल-कॉलेजों की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।
स्थानीय बागला अस्पताल परिसर से एक रैली निकाली गई। इसका शुभारंभ डीएम रमेश रंजन, एसपी विनीत जायसवाल, सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं एवं गुब्बारे उड़ाकर किया। मंडी समिति पर पहुंचकर यह रैली समाप्त हो गई। तदुपरांत जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम हाथरस में आयोजित भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी रमेश रंजन, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी आरबी भास्कर, ने संयुक्त रूप से गुब्बारों को हवा में छोड़कर किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संबंध में शपथ दिलाई। तदुपरांत सेल्फी प्वाइंट पर जाकर सभी ने फोटो खिंचवाई व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ हस्ताक्षर अभियान के तहत हस्ताक्षर किए। मंच में उपस्थित विधायक सदर हरिशंकर माहौर विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में कन्या गुरुकुल की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्य कन्या गुरुकुल इंटर कॉलेज की छात्राओं ने तिलक लगाकर अतिथियों का स्वागत किया। कन्या गुरुकुल की छात्राओं ने आत्मरक्षा के संबंध में नाटक प्रस्तुत किया। सेठ हरचरण दास गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा नाटक की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में डॉ. मीनाक्षी ने महिलाओं में होने वाले कैंसर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हमें स्वस्थ रहने के लिए अपने शारीरिक तथा मानसिक तौर पर दुरुस्त रहना होगा। डॉ. दीपिका ने महिलाओं के स्वस्थ रहने और बीमारियों से बचाव के लिए जानकारी दी।
प्रियंका दास ने गर्भधारण के दौरान लिए जाने वाले पोषाहार के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। जिलाधिकारी ने आयोजित रंगोत्सव प्रतियोगिता के दौरान कलेक्ट्रेट में विभिन्न स्कूलों की छात्राओं द्वारा की गई वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले छात्राओं एवं सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिसमें से जीएस इंटर कॉलेज मुरसान की छात्राओं ने प्रथम स्थान, राम चंद्र अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज हाथरस, सीमेक्स इंटरनेशनल कॉलेज सासनी ने द्वितीय स्थान तथा राम चंद्र अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज हाथरस, कन्या इंटर कॉलेज सासनी की छात्राओं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर एसएचओ चंदपा नीता वीर सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कक्षा दस व 12 में अध्ययनरत टॉपर छात्राओं की माताओं को भी सम्मानित किया गया। इसी प्रकार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न विभागों में किए गए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसमें डाइटीशियन प्रिया मित्तल, पत्रकार मनीषा उपाध्याय, विधि छात्रा रितु गौतम आदि शामिल थीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक ने कहा कि सभी को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। बेटी और बेटों में किसी भी प्रकार का फर्क न करें। उनको समान शिक्षा दें जिससे समाज आगे बढ़ेगा।
विधायक सिकंदराराऊ ने कहा कि आयोजित कार्यक्रम आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा। जब से बीजेपी सरकार सत्ता में आई है तब से महिलाओं को सभी क्षेत्रों में प्राथमिकता दी जा रही है। उनकी शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा लगातार महिलाओं की सुरक्षा के संबंध में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कहा कि छात्राएं पढ़ेंगी तभी आगे बढ़ेंगी। जब मातृ शक्ति बढ़ेंगी तभी एक सुंदर और सुदृढ़ समाज का निर्माण होगा। महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना हमारी प्राथमिकता हैं। उन्होंने छात्राओं से कहा कि यदि आपको किसी भी प्रकार की समस्या है तो डरे नहीं उसका सामना करें अपनी आवाज को बुलंद रखें तभी आप अपनी पहचान बनाकर सम्मान प्राप्त कर सकेंगी।
उन्होंने कहा कि समाज में सभी को समान अधिकार प्राप्त है और समाज में महिलाओं के बिना कुछ नहीं है। इस मौके पर संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के तहत श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों की पुत्रियां, जिन्होंने कक्षा 10 एवं 12 की परीक्षा उत्तीर्ण की है, को दोनों विधायकों ने साइकिल की चाभी प्रदान करते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त करने का आह्वान किया।

एक जनपद एक उत्पाद के तहत जनपद में स्वयं सहायता समूह द्वारा किए जा रहे कार्य के लिए सम्मानित किया गया। आयुष्मान गोल्डन के तहत महिलाओं को कार्ड वितरित किए गए। संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी डीके सिंह तथा महिला कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम ने किया।

महिला दिवस पर बागला जिला अस्पताल से निकाली गई रैली का फीता काटकर शुभारंभ करते डीएम, एसपी।

महिला दिवस पर बागला जिला अस्पताल से निकाली गई रैली का फीता काटकर शुभारंभ करते डीएम, एसपी।- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed