{"_id":"604674cd8ebc3e590d66b9f2","slug":"women-awardedon-international-womens-day-hathras-news-ali25814271","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज को तरक्की के रास्ते पर ले जाने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज को तरक्की के रास्ते पर ले जाने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान
विज्ञापन
महिला दिवस पर डीपीएस में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक-शिक्षिकाएं।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर में कई जगह कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मेहनत से समाज को तरक्की के रास्ते पर ले जाने वाली नारियों का सम्मान हुआ। सम्मान पाकर महिलाओं के चेहरे खुशी से खिले हुए नजर आए। गोष्ठी के जरिए महिलाओं ने जागरूकता पर प्रकाश डाला।
महिला दिवस के मौके पर भाजपा जिला कार्यालय में महिला मोर्चा के नेतृत्व में कोरोना योद्धा सम्मान और महिला सशक्तीकरण को लेकर एक विचार गोष्ठी और महिला सम्मलेन का आयोजन हुआ। सामाजिक कार्यों में सेवारत रहने वाली सुरक्षाकर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, स्वच्छता सहायक के अलावा विभिन्न माध्यमों से अपना अभूत पूर्व योगदान करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अखिलेश गुप्ता व संचालन बबीता वर्मा ने किया। मुख्यवक्ता के रूप में वर्तमान सांसद पत्नी रजनी दिलेर तथा मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष भाजपा श्वेता दिवाकर उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम में जिला मंत्री मीरा माहेश्वरी, क्षेत्रीय मंत्री डॉली माहौर, दुर्गेश नंदिनी ने महिला सशक्तीकरण को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने सभी का धन्यवाद किया। पवन रावत, सुनीता वर्मा, संतोष जोशी, राजकुमारी चौहान, प्रमोद सेंगर, मनीषा गोस्वामी, कमलेश शर्मा, शालिनी पाठक, पूनम पाठक, पुष्पा देवी, रमा देवी, सुशीला चौहान, वंदना सक्सेना, अंजू उपाध्याय, पूनम शर्मा, शिल्पी, मिथिलेश कुमारी आदि थीं। वहीं एमजी पॉलिटेक्निक में महिला दिवस पर कार्यक्रम हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एडीएम रहे। इस मौके पर नीलू सिंह ने महिला दिवस पर प्रकाश डाला। इस मौके पर कीर्ति गौतम, गरिमा, संगीता चौधरी आदि थी।
जेसीआई रेनवों द्वारा चावड़ गेट स्थित गंगा हॉस्पिटल में महिला दिवस मनाया। महिलाओं को बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया। डॉ. श्वेता सिंह, सतेंद्र गौड़, श्वेता बंसल, चारु अग्रवाल, अंजना गर्ग, शिल्पी गर्ग, शिप्रा, रितु, रुचि, ममता आदि मौजूद थीं। महिला दिवस पर सीएचसी संचालिका शालिनी देवी ने गांवों में महिलाओं को जागरूक किया। महिलाओं को नि:शुल्क बेसिक कंप्यूटर कोर्स, सीएससी ओलंपियाड में पंजीकरण किए गए। स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
प्रबंधक प्रदीप सिंह ने बताया कि करीब चालीस महिलाएं सीएससी चला रही हैं। जो सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचा रही हैं। समाजोत्थान द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कुसुम गौड़ ने की। गीता सिंह ने कहा कि भले ही जमाना बदल रहा है। किंतु आज भी महिलाओं में आत्म विश्वास की कमी है। उसकी वजह से समाज में कुरीतियां हैं। इस मौके पर मोनी, सोनिया, छवि वार्ष्णेय, रेखा सिंह, सरला अग्रवाल, नीलम, कल्पना शर्मा, सुनीता अरोरा, अंजू खंडलेवाल आदि थीं।

जेसीआई रेनवो क्लब की पदाधिकारी महिला दिवस मनाते हुए।- फोटो : HATHRAS