फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Women are no less than

महिलाएं किसी से कम नहींे

Sat, 11 May 2019 12:19 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Sat, 11 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Women are no less than
श्रीराम स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पेरामेडिकल साइंसेस की छात्राएं नारी सुरक्षा की शपथ लेते हुए। - फोटो : अमर उजाला
सहपऊ। जलेसर मार्ग स्थित गांव नगला मेवा में श्रीराम स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पारा मेडिकल साइलेंस में अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत एक स्वास्थ्य शिविर एवं गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य शियजू ने कहा कि समाज में महिलाओं को उचित स्थान मिलना चाहिए।
विज्ञापन


आज के युग में महिलाएं पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। स्वास्थ्य शिविर में पहुंची महिलाओं को नर्सिंग कोर्स करने वाली छात्राओं ने विभिन्न बीमारियों से बचने के उपाय बताए। इसके बाद हुई एक गोष्ठी में बबीता ने समाज में महिलाओं के सामने आने वाली कठिनाइयों से विचलित नहीं होने की सलाह दी।
विज्ञापन


कविता के माध्यम से किया महिलाओं के साहस का बखान
 कार्यक्रम में हेमलता शुक्ला ने कहा कि महिलाओं को कभी धैर्य एवं साहस नहीं खोना चाहिए। रेखा, अनीता एवं शालिनी ने कविता प्रस्तुत कर महिलाओं के अदम्य साहस एवं वीरता का बखान किया। उससे पहले कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. देवेंद्र सिंह ने अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि महिलाओं को विपरीत परिस्थितियों में भी साहस एवं धैर्य नहीं खोना चाहिए। महिला चाहे गृहिणी हो या सर्विस करती हो हमेशा समाज में महिलाओं के घर से बाहर निकलने की पाबंदी होती है। उसका विरोध होना चाहिए। उन्हें भी पुरुषों के बराबर हक मिलना चाहिए। गोष्ठी में चौ योगेंद्र सिंह एवं शशांक गुप्ता ने भी विचार रखे। इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र त्यागी, डॉ. टीकम सिंह, डॉ. पवन कुमार शर्मा, डॉ. प्रीति, वाइस डायरेक्टर अरविंद सिंह, रवींद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed