फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Women are liking kaftan suit and cord set

करवा चौथ-दिवाली खरीदारी: महिलाओं को भा रहे काफ्तान सूट व कोर्ड सेट, खूब हो रही परिधानों की बिक्री

Fri, 11 Oct 2024 04:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 11 Oct 2024 04:24 PM IST
सार

नवरात्र के दिनों को खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है। यही कारण है कि नवरात्र से ही महिलाएं करवा चौथ और दिवाली के अलावा सहालग के लिए भी कपड़ों की खरीदारी शुरू कर देती हैं।

विज्ञापन
Women are liking kaftan suit and cord set
दुकान पर परिधानों की खरीदारी करतीं महिलाएं - फोटो : संवाद

विस्तार

शारदीय नवरात्र के दिनों में महिलाएं करवा चौथ और दिवाली के लिए परिधानों की खरीदारी कर रही हैं। इस वर्ष नवरात्र में महिलाओं को काफ्तान सूट तो युवतियों को कोर्ड सेट खूब भा रहे हैं। लंबे लांचों की भी खूब बिक्री हो रही है।

विज्ञापन


नवरात्र के दिनों को खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है। यही कारण है कि नवरात्र से ही महिलाएं करवा चौथ और दिवाली के अलावा सहालग के लिए भी कपड़ों की खरीदारी शुरू कर देती हैं। इन्हीं दिनों में हर साल नई फैशन के परिधान बाजार में आते हैं। इस साल महिलाओं के लिए बाजार में काफ्तान सूट आए हैं। इनकी काफी मांग है। 
विज्ञापन


इसके अलावा परंपरागत परिधानों से हटकर कोर्ड सेट भी युवतियों को काफी लुभा रहे हैं। शहर की कई दुकानों पर डांडिया व करवा चौथ के लिए स्पेशल लहंगे भी आए हैं। करीब एक हजार रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक के लहंगे बाजार में उपलब्ध हैं। इसके साथ इस साल बाजार में लंबे लांचों की कई वैरायटी भी उपलब्ध हैं। महिलाएं इनकी खरीदारी में काफी दिलचस्पी दिखा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल महिलाओं के लिए लंबे लांचों के साथ करवा चौथ व डांडिया स्पेशल ड्रेस अहमदाबाद से आई हैं। फिलहाल आगरा व दिल्ली के बाजारों में बिक रहे काफ्तान सूट की भी मांग अच्छी है।-संजय अग्रवाल, संचालक कपड़ा शोरूम। हम इस साल करवा चौथ व दिवाली के लिए ड्रेस खरीद रहे हैं। इनमें सबसे बेहतर काफ्तान सूट है। इसके साथ ही लंबे लांचे की डिजायन भी बाजार में मिल रही हैं। फिलहाल हमने डांडिया व करवा चौथ के लिए दो ड्रेस खरीदी हैं।-सीमा सिंह, ग्राहक निवासी गोशाला रोड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed