{"_id":"6abece777180915a84078bf7","slug":"women-are-drawn-to-the-affordable-cosmetics-at-the-fair-hathras-news-c-56-1-hts1003-155023-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मेले में सस्ते सौंदर्य प्रसाधनों पर रीझ रहीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मेले में सस्ते सौंदर्य प्रसाधनों पर रीझ रहीं महिलाएं
Fri, 02 Oct 2026 02:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद
- फोटो : Samvad
दाऊजी मेले का बाजार इन दिनों महिलाओं का सबसे पसंदीदा ठिकाना बना हुआ है। मेले में लगीं दुकानों पर बिक रहे सस्ते सौंदर्य प्रसाधन के सामान पर महिलाएं रीझ रही हैं। आम दिनों में बाजारों में ऊंचे दामों पर बिकने वाले शृंगार के आइटम जब मेले में बजट के अनुकूल मिल रहे हैं, तो महिलाएं दिल खोलकर खरीदारी कर रही हैं।
मेला परिसर में सजीं 16 दुकानों पर कॉस्मेटिक उत्पादों की अच्छी-खासी बिक्री हो रही है। इन दुकानों पर सुबह से लेकर देर रात तक महिलाओं और युवतियों की भीड़ जुटी रहती है। आगामी करवा चौथ, अहोई अष्टमी और दिवाली जैसे प्रमुख त्योहारों को देखते हुए महिलाएं पहले से ही शृंगार सामग्री जुटाने में लगी हैं।
दुकानों पर लिपस्टिक, नेलपेंट, काजल, आईलाइनर, फेस पाउडर, क्रीम, हेयर एक्सेसरीज और चूड़ियों की विस्तृत वैरायटी उपलब्ध हैं। बाजार के महंगे ब्रांडेड उत्पादों के मुकाबले यहां वही उत्पाद बेहद सस्ते और किफायती दामों पर मिल रहे हैं। यही कारण है कि ग्रामीण अंचल से लेकर शहर के संभ्रांत परिवारों तक, हर वर्ग की महिलाएं इन दुकानों पर अपनी पसंद के रंग और शेड्स चुनती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
खरीदारी करने पहुंची महिलाओं का कहना है कि रोजमर्रा के उपयोग और छोटे-मोटे आयोजनों के लिए यहां बहुत ही वाजिब दामों पर अच्छी वैरायटी मिल जाती है। एक ही जगह पर मैचिंग की बिंदी से लेकर ट्रेंडी लिप शेड्स तक उपलब्ध होने से समय और पैसे दोनों की बचत हो रही है।