फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Women angry after seeing the lock hanging on the ultrasound room jammed the middle of the road with child

Hathtras News: अल्ट्रासाउंड कक्ष पर ताला लटका देख भड़कीं महिलाएं, बच्चों संग बीच सड़क पर लगाया जाम

Fri, 24 Mar 2023 07:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 24 Mar 2023 07:17 PM IST
सार

महिला मरीज अस्पताल पहुंचीं, तो अल्ट्रासाउंड कक्ष पर ताला लटका हुआ था। महिलाओं का आरोप है कि करीब 10 बजे तक अल्ट्रासाउंड कक्ष नहीं खुला। इस संबंध में महिला मरीजों ने जानकारी की तो पता चला कि अल्ट्रासाउंड करने वाले चिकित्सक अभी अस्पताल नहीं आए हैं। इस पर महिला मरीजों व उनके तीमारदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
Women angry after seeing the lock hanging on the ultrasound room jammed the middle of the road with child
बागला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउण्ड न होने पर अलीगढ रोड पर बैठकर जाम लगाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कक्ष पर ताला लटका देख कर शुक्रवार को महिला मरीजों व उनके तीमारदारों ने हंगामा किया। अस्पताल के बाहर फ्लाईओवर के पास अलीगढ़ रोड जाम कर दिया। पुलिस ने पहुंचकर उन्हें समझा बुझाकर यातायात सुचारू कराया। इसके बाद महिलाएं दोबारा अस्पताल पहुंच गईं। सीएमओ और सीएमएस की उपस्थित में ताला तोड़ा गया। तब अल्ट्रासाउंड हुआ।

विज्ञापन


जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड को लेकर आए दिन विवाद होता रहता है। महिला मरीज अस्पताल पहुंचीं, तो अल्ट्रासाउंड कक्ष पर ताला लटका हुआ था। महिलाओं का आरोप है कि करीब 10 बजे तक अल्ट्रासाउंड कक्ष नहीं खुला। इस संबंध में महिला मरीजों ने जानकारी की तो पता चला कि अल्ट्रासाउंड करने वाले चिकित्सक अभी अस्पताल नहीं आए हैं। इस पर महिला मरीजों व उनके तीमारदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


जाम के दौरान अलीगढ रोड पर कार को रोकती महिलाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


आक्रोशित महिलाओं ने जिला अस्पताल के बाहर अलीगढ़ रोड पर जाम लगा दिया। इससे वहां आवागमन रुक गया। कुछ वाहन चालकों ने जब वाहन निकालने की कोशिश की, तो महिलाओं की उनसे नोकझोंक भी हुई। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझा बुझाकर यातायात सुचारू कराया। इसके बाद महिलाएं दोबारा अस्पताल पहुंची। मौके पर सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह और जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. शैली सिंह भी पहुंच गईं। दोनों अधिकारियों की मौजूदगी में कक्ष का ताला तोड़ा गया। तब जाकर अल्ट्रासाउंड शुरू हुए।

अल्ट्रासाउंड के लिए मांगे जाते हैं रुपये
काफी महिलाओं का आरोप था कि अल्ट्रासाउंड के नाम पर रुपये की मांग की जाती है। रुपये न देने पर अल्ट्रासाउंड करने से मना कर दिया जाता है। कई बार शिकायत भी की जा चुकी है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।

पिछले 15 दिन से अल्ट्रासाउंड कराने के लिए अस्पताल के चक्कर लगा रही हूं। इसके बावजूद मेरा अल्ट्रासाउंड नहीं हो सका। शुक्रवार को भी अल्ट्रासाउंड कक्ष पर ताला लटका हुआ है। - पूनम सेंगर, महिला मरीज

मैं 15 दिन से अल्ट्रासाउंड के लिए अस्पताल के चक्कर काट रही हूं। चिकित्सक अल्ट्रासाउंड के एवज में रूपये की मांग करते हैं। कई बार शिकायत भी की जा चुकी है। - ऋतु, महिला मरीज
कई दिनों से अल्ट्रासाउंड कराने के लिए जिला महिला अस्पताल आ रही हूं। मेरा अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहा है। इसकी वजह से परेशान हूं। - खुशबू, महिला मरीज
रेडियोलाजिस्ट ही रोजाना अल्ट्रासाउंड कक्ष का ताला खोलते हैं। शुक्रवार को उन्होंने ताला नहीं खोला। बिना पूर्व सूचना वह सुबह 10 बजे तक अस्पताल में उपस्थित नहीं थे। अस्पताल आने के बावजूद उन्होंने अल्ट्रासाउंड कक्ष का ताला नहीं खोला। मरीजों का गुस्सा फूट पड़ा। चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमओ को कक्ष लिखा जाएगा। - डॉ.सीएमएस, जिला महिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed