फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   woman was caught offering namaz in a Shiv temple

Hathras News: सासनी के शिव मंदिर में नमाज अदा कर रही महिला को पकड़ा, हंगामा, अपना घर आश्रम भेजी

Tue, 03 Jun 2025 06:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 03 Jun 2025 06:36 PM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा का कहना है कि महिला मानसिक अस्वस्थ थी। उसको अपने बारे में कुछ नहीं पता। उसे हाथरस में अपना घर आश्रम भेजा गया है। मंदिर में कुरान पढ़ने की बात गलत है।

विज्ञापन
woman was caught offering namaz in a Shiv temple
मंदिर में नमाज पढ़ने को लेकर इकट्ठा हुई भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में सासनी कस्बा के मोहल्ला पथवारी स्थित शिव मंदिर में 2 जून की देर शाम नमाज अदा कर रही दूसरे समुदाय की एक महिला को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। वहां हंगामा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस महिला को थाने ले आई। पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है।

विज्ञापन


सासनी के शिव मंदिर में शाम के समय श्रद्धालु पूजा करने गए थे। वहां एक महिला चप्पल पहनकर मंदिर में घुस गई और अजीब-ओ-गरीब हरकत करने लगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला नमाज अदा करती दिखी। लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया। पूछने पर महिला की भाषा ग्रामीणों के समझ में नहीं आ रही थी। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला के साथ कोई और भी था, जो उसका वीडियो बना रहा था। हंगामा होता देखकर वह भाग गया। हंगामा होने पर वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस भी पहुंच गई और महिला को अपने साथ थाने ले आई। पूछताछ के बाद महिला को हाथरस के अपना घर आश्रम में भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा का कहना है कि महिला मानसिक अस्वस्थ थी। उसको अपने बारे में कुछ नहीं पता। उसे हाथरस में अपना घर आश्रम भेजा गया है। मंदिर में कुरान पढ़ने की बात गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed