{"_id":"6726aee5c19ec64d8a06cca4","slug":"woman-tried-to-commit-suicide-after-being-accused-of-rape-hathras-news-c-56-1-mrt1060-122278-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दुष्कर्म का आरोप लगाकर महिला ने की खुदकुशी की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दुष्कर्म का आरोप लगाकर महिला ने की खुदकुशी की कोशिश
Sun, 03 Nov 2024 04:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 03 Nov 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
एक विवाहिता ने एक युवक पर केक में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। क्षुब्ध होकर विवाहिता ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उसे आनन-फानन जिला अस्पताल ले जाया गया। महिला को बाद में परिजन समझा-बुझाकर अपने साथ ले गए।
विवाहिता का आरोप है कि दिवाली के दिन एक परिचित युवक ने घर पर आकर उसे केक खिला दिया, जिससे वह अपनी सुध-बुध खो बैठी। उसके बाद युवक उसे एक रेस्टोरेंट में ले गया और वहां पूरी रात उसके साथ दुष्कर्म किया। विवाहिता का कहना है कि बड़ी मुश्किल से वह बचकर आ पाई।
आरोप है कि इसके बाद युवक और उसके परिवार के लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की, इसलिए उसने बदनामी के डर से जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। उसे कुछ लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद हालत ठीक होने पर परिजन विवाहिता को समझा-बुझाकर घर ले गए।