{"_id":"6ade31c47498eb26840eca4f","slug":"hathras-satsang-return-scooty-hit-by-canter-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: सत्संग से लौट रहे स्कूटी सवारों को कैंटर ने रौंदा, महिला की मौत, बहन-भांजा गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हाथरस: सत्संग से लौट रहे स्कूटी सवारों को कैंटर ने रौंदा, महिला की मौत, बहन-भांजा गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल
Sun, 25 Oct 2026 10:14 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 25 Oct 2026 10:14 PM IST
सार
विशन देवी अपनी बहन श्यामवती और उसके बेटे अरविंद के साथ सत्संग में गई थीं। तीनों स्कूटी से लौट रहे थे। अरविंद पहले अपनी मौसी विशन देवी को गांव छोड़ने जा रहा था। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। विशन देवी सबसे पीछे बैठी थीं। टक्कर लगने से तीनों सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस के आगरा-अलीगढ़ बाइपास पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी सवार दो महिलाओं और एक युवक को रौंद दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी बहन और भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
चंदपा के गांव कपूरा निवासी विशन देवी (45) रविवार तड़के अपनी बहन श्यामवती (48) और श्यामवती के बेटे अरविंद निवासी गांव तरफरा के साथ सत्संग में गई थीं। दोपहर करीब एक बजे तीनों स्कूटी से लौट रहे थे। अरविंद पहले अपनी मौसी विशन देवी को गांव छोड़ने जा रहा था। कपूरा से पहले गांव कुंवरपुर के सामने हाईवे पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। विशन देवी सबसे पीछे बैठी थीं। टक्कर लगने से तीनों सड़क पर गिर गए। कैंटर विशन देवी को रौदता हुआ चला गया। वहीं, सिर के बल गिरने से अरविंद और श्यामवती भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद राहगीर और ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। गांव कपूरा से विशन देवी के परिजन भी पहुंच गए। तीनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां इमरजेंसी में डॉक्टरों ने विशन देवी को मृत घोषित कर दिया। हादसे में उनका बायां पैर कुचल गया था। मुंह और नाक से खून बह रहा था। अरविंद और श्यामवती की हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले गए। सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से कैंटर का पता लगाया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन