फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   PET Exam: The exam will be held in two shifts today at 16 examination centers in the district.

पीईटी परीक्षा : जिले में आज 16 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में होगी परीक्षा

Sun, 25 Oct 2026 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
PET Exam: The exam will be held in two shifts today at 16 examination centers in the district.
पीईटी परीक्षा के लिए डीआरबी इंटर कॉलेज में तैयारी करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : Samvad
हाथरस। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा आज से जनपद में सुरक्षा प्रबंधों और प्रशासनिक चौकसियों के बीच शुरू होगी। जिले में परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। शनिवार को पूरे दिन प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।
विज्ञापन

जिले में परीक्षा के लिए 16 केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां विभिन्न पालियों में कुल 39,456 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा 25, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को आयोजित होगी। परीक्षा का समय सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक (प्रथम पाली) और दोपहर बजे से शाम पांच बजे तक (द्वितीय पाली) तय किया गया है। प्रत्येक पाली में 6,576 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे और सभी छह पालियों को मिलाकर कुल 39,456 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक नीरज गोयल ने बताया कि 16 परीक्षा केंद्रों में नौ अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय, पांच सीबीएसई बोर्ड के विद्यालय और दो अशासकीय सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेज शामिल किए गए हैं। केंद्रों के बाहर पुलिस तैनात रहेगी। केंद्रों पर निगरानी के लिए 16 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षकों की वाह्य (बाहरी) ड्यूटी निर्धारित की गई है ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके। प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों को समय से केंद्र पर पहुंचने व अन्य जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed