{"_id":"6505aff67cf3c6be830d4937","slug":"woman-threatened-lekhpal-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने दी लेखपाल को धमकी: तूने यह गलत किया है, तेरा जीना हराम कर दूंगी, तू खनन किसी कीमत पर नहीं रोक पायेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने दी लेखपाल को धमकी: तूने यह गलत किया है, तेरा जीना हराम कर दूंगी, तू खनन किसी कीमत पर नहीं रोक पायेगा
Sat, 16 Sep 2023 07:10 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 16 Sep 2023 07:10 PM IST
सार
महिला ने लेखपाल को फोन पर धमकी दी कि तूने यह गलत किया है, तेरा जीना हराम कर दूंगी, तू खनन किसी कीमत पर नहीं रोक पायेगा। लेखपाल ने कहा कि धमकी के बाद उसे लगने लगा कि उसके साथ कुछ गलत हो सकता है।
विज्ञापन
धमकी कॉल।
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में सिकंदराराऊ कोतवाली के गांव गंथरी शाहपुर में अवैध खनन को लेकर मामला हुआ। लेखपाल ने मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ कर पुलिस चौकी पर खड़ा कर दिया। जिसके बाद गांव की महिला ने लेखपाल को धमकी दी। लेखपाल की तहरीर के आधार पर एसडीएम के आदेश के बाद धमकी देने वाली महिला के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव गंथरी शाहपुर हल्का लेखपाल मुकेश कुमार ने सिकंदराराऊ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा है कि उसके क्षेत्र में मिटटी का अवैध खनन चल रहा है। प्रकरण को लेकर अगसौली पुलिस चौकी ने सुरेश पुत्र जमादार सिंह को मिट्टी से भरी ट्राली सहित पकड़ा। ट्रॉली-ट्रैक्टर को चौकी पर खड़ा करा लिया।
विज्ञापन
इससे गुस्साई सुरेश पुत्र जमादार सिंह की पुत्री प्रीति ने उसे फोन पर धमकी दी कि तूने यह गलत किया है, तेरा जीना हराम कर दूंगी, तू खनन किसी कीमत पर नहीं रोक पायेगा। लेखपाल ने कहा कि धमकी के बाद उसे लगने लगा कि उसके साथ कुछ गलत हो सकता है। प्रकरण को लेकर एसडीएम वेद सिंह चौहान ने संज्ञान लेते हुये कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के बाद वैधानिक कायर्वाही करने के आदेश जारी कर दिये।
विज्ञापन