{"_id":"632814fd83196f607d7af7b3","slug":"woman-shot-dead-in-land-dispute-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: जमीनी विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: जमीनी विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Mon, 19 Sep 2022 12:36 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:36 PM IST
सार
गांव भूपालगढी़ में जमीन के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने 40 वर्षीय एक महिला को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इसा मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
डोली का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव भूपालगढी़ में जमीन के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने 40 वर्षीय एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। इसमें मुख्य आरोपी इस महिला का देवर है। गांव भूपालगढी़ में एक ही परिवार के दो पक्षों में जमीन के विवाद को लेकर आपस में झगड़ा चल रहा था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह 6 बजे के लगभग जब एक पक्ष ने विवादित जमीन पर मिट्टी डालने की कोशिश की तो दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया। इसी दौरान कुछ नामजदों ने 40 वर्षीय एक महिला डोली पत्नी विजय की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन