{"_id":"66469fd6b7c3281fd30d96b6","slug":"woman-scolds-in-front-of-block-chief-while-complaining-hathras-news-c-57-1-sali1014-101252-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: शिकायत करते हुए ब्लॉक प्रमुख के सामने फफकी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: शिकायत करते हुए ब्लॉक प्रमुख के सामने फफकी महिला
Fri, 17 May 2024 05:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 17 May 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत बाड़ी की एक महिला ने विकास खंड कार्यालय पहुंचकर ब्लॉक प्रमुख से परिवार रजिस्टर की नकल नहीं दिए जाने की शिकायत की। ब्लाॅक प्रमुख ने ग्राम पंचायत अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी पंचायत को महिला को एक सप्ताह के अंदर परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बाड़ी निवासी हिना देवी पत्नी राजेंद्र सिंह ने ब्लॉक प्रमुख को रोते हुए बताया कि उनके पति दिव्यांग हैं और बीमार हैं। फिलहाल उनका दिल्ली में उपचार चल रहा है। उनकी जमीन पर वर्ष 2004 में इंदिरा आवास बनाया गया था। गांव के ही कुछ लोगों ने उनकी जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से कई बार तोड़फोड़ भी कर दी है। इस संबंध में उन्होंने कई बार पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से भी शिकायत की मगर नामजदों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
वह अपनी जमीन को बचाने की खातिर पिछले आठ महीने से परिवार रजिस्टर की नकल लेने के लिए पंचायत सचिव के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन आज तक उन्हें नकल नहीं मिली है। इस संबंध में एडीओ पंचायत से शिकायत की तो उन्होंने में परिवार रजिस्टर की नकल देने के बजाय यह कहकर टरका दिया कि जब इतने महीने रुकी हो तो दो माह और रुक जाओ।