फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Woman made serious allegations against the inspector

महिला ने दरोगा पर लगाए गंभीर आरोप

Wed, 25 Sep 2019 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Woman made serious allegations against the inspector
महिला ने एक दरोगा पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों व महिला आयोग से की मामले की शिकायत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मुरसान क्षेत्र की एक गांव में विवेचना करने गये कोतवाली मुरसान के एक दरोगा पर एक महिला ने अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत महिला ने मुरसान कोतवाली, एसपी हाथरस व महिला आयोग में की है।
इस महिला का आरोप है कि रविवार की दोपहर को थाना मुरसान के दो दरोगा शराब पीकर उसके घर पर करीब छह महीने पहले पांच लोगों द्वारा मारपीट व छेड़छाड़ करने की एक विवेचना करने के लिए गए थे। महिला ने बताया एक दरोगा ने शराब के नशे में उससे अभद्र व्यवहार किया और उस पर वेश्यावृत्ति करने का आरोप लगाया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो दरोगा ने उसके पति और बच्चों को झूठे केस में जेल भेजने की धमकी दे दी।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि दरोगा ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से उसके ऊपर तान दी और उसके साथ गाली गलौज की है। इसका वीडियो उसके बेटे द्वारा बनाया जा रहा था तभी दरोगा ने उसके बेटे का मोबाइल छीनकर उसे भी तोड़ दिया। जिसकी शिकायत करने वह मुरसान थाने पहुंची लेकिन मुरसान कोतवाली प्रभारी के सामने ही नशे में धुत्त दरोगा ने उसके साथ बदतमीजी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि विवेचना करने गये दरोगा ने दूसरे पक्ष से पैसे ले लिये हैं जिसके चलते वह उसे व परिवार के लोगों को डरा धमकाकर फैसला कराना चाहता है। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि यह मामला अभी तक उनके संज्ञान में नहीं है। यदि कोई शिकायत मिलेगी तो वह जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed