फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Woman made advocate daughter unconscious and took away cash and jewellery

भीख मांगने आई, लूट ले गई लाखों: अधिवक्ता की बेटी को बेहोश कर नकदी-जेवर ले गई महिला, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 21 May 2024 08:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 21 May 2024 08:55 PM IST
सार

घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ है। अधिवक्ता की बेटी घर के अंदर बेहोश पड़ी थी। बेटी ने होश में आने पर बताया कि एक महिला भीख में आटा मांगने आई थी। वो दरवाजा खोलकर अंदर आई तो महिला भी उसके पीछे-पीछे आ गई और उसे बेहोश कर दिया। महिला बेहोश कर ढाई लाख रुपये नकद और लाखों रुपये कीमत के सोने के जेवरात लूट ले गई।

विज्ञापन
Woman made advocate daughter unconscious and took away cash and jewellery
अधिवक्ता की बेटी, जिसे बेहोश कर महिला लूट ले गई नकदी-जेवर - फोटो : संवाद

विस्तार

सिकंदराराऊ  नगर के मध्य गुजर रहे जीटी रोड से लगी शिव कॉलोनी में 21 मई की दोपहर को एक महिला भीख मांगने के बहाने एक घर का दरवाजा खुलवाकर अंदर घुस गई। घर में मौजूद किशोरी को बेहोश कर ढाई लाख रुपये नकद और लाखों रुपये कीमत के सोने के जेवरात चोरी कर ले गई। घटना का पता तब लगा, जब किशोरी की मां घर लौटी। इस संबंध में अज्ञात महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


सिकंदराराऊ निवासी प्रमोद कुमार बघेल अधिवक्ता हैं और तहसील पर वकालत करते हैं। प्रमोद ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि मंगलवार को उनके शिव कॉलोनी स्थित आवास पर सुबह करीब साढ़े 11 बजे उनकी पत्नी किसी काम से बाहर गई थीं। घर पर उनकी 13 वर्षीय बेटी प्रिया अकेली थी। जब उनकी पत्नी दोपहर दो बजे घर लौटकर आईं तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ है। प्रिया घर के अंदर बेहोश पड़ी थी। 
विज्ञापन


प्रिया ने होश में आने पर बताया कि एक महिला भीख में आटा मांगने आई थी। वो दरवाजा खोलकर अंदर आई तो महिला भी उसके पीछे-पीछे आ गई और उसे बेहोश कर दिया। अधिवक्ता ने बताया कि उनकी पत्नी को पूरा घर अस्त-व्यस्त मिला। कमरे में रखे ढाई लाख रुपये नकद, एक जोड़ी सोने के कुंडल, 2 चेन, दो चूड़ी, एक सोने का हार महिला ले गई। बता दें कि इन-दिनों नगर में कई युवा और महिलाएं भिखारी बनकर घूमते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed