फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Woman killed, two injured in bike collision.

Hathras News: बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत, दो घायल

Sat, 16 May 2026 02:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 16 May 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Woman killed, two injured in bike collision.
वर्षा का फाइल फोटो। - फोटो : Family
आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित नगर वन के निकट शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में वर्षा (30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति सूरज (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। दूसरी बाइक पर सवार युवक भी घायल हो गया।
विज्ञापन




दरअसल अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क के नगला मानसी निवासी सूरज पुत्र विनोद अपनी पत्नी वर्षा के साथ हाथरस गए थे। वहां से वह भेलपूरी का सामान लेकर हाथरस गए थे। जैसे ही उनकी बाइक हाईवे पर नगर वन के निकट पहुंची, वैसे ही अलीगढ़ की तरफ से आ रही बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक को अलीगढ़ के बन्ना देवी थाना क्षेत्र की रामनगर कॉलेनी निवासी 32 वर्षीय नरेंद्र पुत्र प्रेमपाल सिंह चला रहे थे।
विज्ञापन




हादसे में वर्षा की मौके पर ही मौत हो गई। वहां काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी पहुंच गई। वहां से निकल रहे एसडीएम नीरज शर्मा भी रुक गए और उन्होंने दोनों घायलों को अपनी गाड़ी से सीएचसी पहुंचाया। जहां से सूरज को गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जबकि नरेंद्र को उनके परिजन निजी अस्पताल ले गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया है। समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी का कहना है कि परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्षा की ननद की होनी थी गोद भराई
वर्षा के ससुर ने बताया कि उनकी बेटी बुलबुल की शुक्रवार को गोद भराई होनी थी। उन्होंने बेटे-बहू से हाथरस जाने के लिए मना किया था, लेकिन दोनों ने एक नहीं मानी और कहा कि एक घंटे में वापस आ जाएंगे। हादसे से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। वर्षा ने अपने पीछे दो बेटों को बिलखते हुए छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed