{"_id":"696e233a8af55e4f2606dac4","slug":"woman-injured-after-falling-from-bike-dies-during-treatment-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: बाइक से गिरकर घायल महिला की उपचार के दौरान मौत, पति का पहले हो चुका देहांत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: बाइक से गिरकर घायल महिला की उपचार के दौरान मौत, पति का पहले हो चुका देहांत, परिवार में छाया मातम
Mon, 19 Jan 2026 05:58 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 19 Jan 2026 05:58 PM IST
सार
महिला अपने भतीजे के साथ बाइक से आगरा में दुर्घटना में घायल अपने पुत्र को देखकर लौट रहीं थीं। अचानक वह बाइक से असंतुलित होकर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। आगरा में उनका उपचार चल रहा था, वहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला बाइक से सड़क पर गिर गई, जिससे वह गंभीर घायल हो गई।घायल महिला की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
सहपऊ कस्बा के मोहल्ला ओझियाना निवासी 52 वर्षीय प्रभा देवी पत्नी अजब सिंह यादव 17 जनवरी की रात को अपने भतीजे राहुल के साथ बाइक से आगरा में दुर्घटना में घायल अपने पुत्र हिमांशु को देखकर लौट रहीं थीं। सादाबाद-जलेसर मार्ग पर थरौरा चौराहे पर अचानक वह बाइक से असंतुलित होकर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
परिजन शीघ्र की उनको उपचार के लिए आगरा ले गए, जहां सोमवार की दोपहर को उनकी मौत हो गई। महिला ने अपने पीछे तीन पुत्रों के भरे-पूरे परिवार को बिलखते हुए छोड़ा है। उनके पति अधिवक्ता अजब सिंह यादव का पहले ही देहांत हो चुका है।
विज्ञापन