{"_id":"652edc9f7512d5ee1105dff4","slug":"woman-dies-of-fever-in-sasani-other-family-members-also-suffer-sasni-news-c-259-1-ssn1001-411-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सासनी में बुखार से महिला की मौत, अन्य परिजन भी पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सासनी में बुखार से महिला की मौत, अन्य परिजन भी पीड़ित
Wed, 18 Oct 2023 12:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
राजकुमारी का फाइल फोटो।
- फोटो : Samvad
क्षेत्र में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को बुखार से कस्बा की एक महिला की मौत हो गई, जिससे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार में अन्य लोग भी बुखार से पीड़ित हैं। इनका उपचार अलीगढ़ के निजी अस्पताल में किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने न तो नगर पंचायत ने फॉगिंग कराई है और न हीं स्वास्थ्य विभाग ने एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया है।
गौरतलब है कि क्षेत्र में बुखार से कई लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को कस्बा के मोहल्ला गांधी चौक निवासी 49 वर्षीय राजकुमारी पत्नी विमल वार्ष्णेय की तबीयत तीन दिन से खराब थी। परिजनों ने बताया कि उनकी रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आने के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए लेकर अलीगढ़ के शेखर सराफ मेमोरियल हॉस्पिटल ले गए थे।
वहां उनकी हालत खराब होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें गुरुग्राम रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान मंगलवार को राजकुमारी की मौत हो गई। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डाॅ.दलवीर सिंह रावत का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। महिला की मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी की जा रही है। संवाद