{"_id":"69ebd5561d0a94728b0bf5c9","slug":"woman-dies-in-road-accident-hathras-news-c-56-1-hts1004-147649-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सड़क हादसे में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सड़क हादसे में महिला की मौत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर शुक्रवार की शाम हुए सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर के रहने वाले संतोष कुमार अपनी पत्नी देवी (55) के साथ बीमार समधन को देखने के लिए हाथरस आए थे। दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। रास्ते में आगरा-अलीगढ़ बाईपास पर प्रताप चौराह के निकट पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी।
हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया। वहीं देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर एकत्रित लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि प्रकरण में पोस्टमार्टम व विधिक कार्रवाई की जा रही है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। संवाद