{"_id":"66956132f151188e3f0f7d33","slug":"woman-dies-in-collision-with-bus-and-bike-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बस ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बस ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत
Mon, 15 Jul 2024 11:20 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 15 Jul 2024 11:20 PM IST
सार
भांजा अपनी मामी को बाइक पर बैठाकर अलीगढ़ जिले के गंगीरी थाना क्षेत्र के गांव कलुआ मई से अपने गांव लौट रहा था। सुबह करीब पौने नौ बजे भटीकरा मोड़ पर अज्ञात बस चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतका सावित्री
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के कासगंज-बाजीदपुर मार्ग पर गांव भटीकरा मोड़ पर बाइक सवारों को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में रिंकू पुत्र रामदयाल निवासी गांव लिहा आलमपुर ने कहा है कि वह अपनी मामी सावित्री (52) पत्नी ऐदल सिंह को बाइक पर बैठाकर अलीगढ़ जिले के गंगीरी थाना क्षेत्र के गांव कलुआ मई से अपने गांव लौट रहा था। सुबह करीब पौने नौ बजे भटीकरा मोड़ पर अज्ञात बस चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे मामी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उपचार के लिए ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन