फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Woman dies after falling from bike on speed breaker

Hathras News: स्पीड ब्रेकर पर बाइक हुई अनियंत्रित, सिर के बल सड़क पर गिरी महिला, हुई मौत

Thu, 03 Apr 2025 09:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 03 Apr 2025 09:59 PM IST
सार

मीना देवी एक निजी अस्पताल में बाइक पर दवा लेने आ रही थीं। मीतई के पास स्पीड ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे वह सिर के बल सड़क पर गिर गईं। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। 

विज्ञापन
Woman dies after falling from bike on speed breaker
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्पीड ब्रेकर सुरक्षा के लिए बनाए जाते हैं, पर कभी-कभी यह जानलेवा भी साबित होते हैं। हाथरस में कोतवाली चंदपा क्षेत्र के मीतई के पास 3 अप्रैल को स्पीड ब्रेकर पर एक महिला बाइक से गिर गई। हादसे में उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गां पदू निवासी मीना देवी (55) पत्नी बनी सिंह शहर के एक निजी अस्पताल में बाइक पर दवा लेने आ रही थीं। मीतई के पास स्पीड ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे मीना सिर के बल सड़क पर गिर गईं। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। 
विज्ञापन


मौके पर आसपास के लोग आ गए। घायल अवस्था में महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed