{"_id":"6a17512ded307483a50535e8","slug":"woman-dies-after-falling-from-bike-hathras-news-c-56-1-hts1004-149171-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बाइक से गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बाइक से गिरकर महिला की मौत
Thu, 28 May 2026 01:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 28 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
हाथरस। चंदपा कोतवाली क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ रोड पर बृहस्पतिवार की सुबह बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गई। रामबाग, आगरा निवासी रोशनी देवी (58) अपने बेटे शैलेंद्र के साथ अलीगढ़ से आगरा लौट रही थीं।
गांव नगला भुस के निकट अचानक नील गाय आने से बाइक असंतुलित हो गई, जिससे महिला नीचे गिर गई। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। शैलेंद्र लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शैलेंद्र बिना किसी कार्रवाई के मां के शव को आगरा घर ले गए। सीओ सादाबाद जेएन अस्थाना ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली थी, लेकिन तब तक परिजन शव घर ले गए थे। कोई शिकायत नहीं मिली है। संवाद