{"_id":"69ada1f2b37a1b9c9501143c","slug":"woman-commits-suicide-after-dispute-with-husband-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पति से विवाद के बाद महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पति से विवाद के बाद महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
Sun, 08 Mar 2026 09:51 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 08 Mar 2026 09:51 PM IST
सार
बेबी ने अपनी बेटी की पिटाई कर दी थी। इस पर महेंद्र ने आपत्ति जताई थी। इसी को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। महेंद्र घर से चले गए थे। बेबी कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। महिला ने पंखे के कुंदे पर दुपट्टा का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
खुदकुशी
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में चंदपा के गांव कोका में 7 मार्च शाम को एक 35 वर्षीय महिला ने पति से विवाद के बाद फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। मामले में कोतवाली में शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
जलेसर के गांव सांता नवीपुर के रहने वाले भगवान सिंह की बेटी बेबी की शादी 16 साल पहले गांव कोका के महेंद्र से हुई थी। परिजनों के अनुसार पिछले कुछ महीनों से बेबी मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। पुलिस के अनुसार 7 मार्च को बेबी ने अपनी बेटी की पिटाई कर दी थी। इस पर महेंद्र ने आपत्ति जताई थी। इसी को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद महेंद्र घर से चले गए थे। इधर बेबी कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। महिला ने आवेश में आकर पंखे के कुंदे पर दुपट्टा का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
थोड़ी देर तक जब महिला कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजन तलाशते हुए पहुंचे। यहां शव लटका देख उनके होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। इधर मायके वाले भी गांव पहुंच गए। महिला अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गई है। सीओ सादाबाद अमित पाठक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार महिला ने आत्महत्या की है। कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन