{"_id":"66a9aebfd422d5a70e0f0d07","slug":"woman-body-found-lying-in-the-field-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: खेत में पड़ा मिला महिला का शव, सनसनी, नहीं हुई शिनाख्त, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: खेत में पड़ा मिला महिला का शव, सनसनी, नहीं हुई शिनाख्त, पुलिस जांच में जुटी
Wed, 31 Jul 2024 08:56 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 31 Jul 2024 08:56 AM IST
सार
मृतक महिला की उम्र 25 से 27 साल बताई जा रही है। महिला नीले रंग का सलवार सूट पहने हुए है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई।
विज्ञापन
खेत में मिले महिला के शव मामले की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव लुटसान में 31 जुलाई सुबह उस समय में हड़कंप मच गया, जब लोगों को खेत में एक महिला का शव पड़ा दिखाई दिया। मृतक महिला की उम्र 25 से 27 साल बताई जा रही है। महिला नीले रंग का सलवार सूट पहने हुए है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली सासनी पुलिस व अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन
जांच के लिए पुलिस ने श्वान दस्ते को भी मौके पर बुलाया। घटना स्थल का फॉरेंसिक टीम ने निरीक्षण कर सबूत और साक्ष्य संकलित किए। शव की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन