फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   With the election result, the face of the faces of the leaders instead

चुनाव परिणाम के साथ बदले नेताओं के चेहरे के हाव-भाव

Fri, 24 May 2019 12:34 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Fri, 24 May 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
With the election result, the face of the faces of the leaders instead
आगरा रोड स्थित राधा स्वामी आश्रम पर बैठे सपाई। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। नतीजों के साथ नेताओं के चेहरे के भाव बदलते रहे। कई प्रत्याशी तो मतगणना स्थल पर ही नहीं आए। कई के समर्थक आए लेकिन जब उन्होंने देखा कि भाजपा प्रत्याशी मुकाबले में जीत रहा है तो वह भी वहां से जल्दी चले गए। देश में एक बार फिर मोदी लहर का असर देख भाजपा विरोधी दलों के  नेताओं के चेहरे मुरझाये हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन


यहां एमजी पॉलीटेक्निक में सुबह मतगणना शुरू हुई। मुकाबले में शामिल प्रत्याशी तो सुबह यहां नहीं आए लेकिन उनके समर्थक जरूर पहुंच गए। जैसे-जैसे चुनाव परिणाम आता गया, वैसे-वैसे भाजपाइयों के चेहरे खिले दिखे तो विपक्षियों के चेहरे मुरझाये हुए दिखे। कुछ विरोधी नेता तो परिणाम का रुझान देखकर जल्द ही वहां से चले गए।
विज्ञापन


गठबंधन के कुछ अपने शिविरों में बैठे  रहे लेकिन जब उन्हें पता चला कि अब  भाजपा प्रत्याशी ने निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है तो वह वहां से रुखसत हो गए। उनके चेहरे मुरझाए हुए थे। यह भी तथ्य विदित है कि पहले राउंड से ही भाजपा प्रत्याशी राजवीर दिलेर ने बढ़त बना ली थी। यह बढ़त बाद तक कायम रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed