{"_id":"689114cc7fb5b919230a1b32","slug":"wires-were-raised-on-the-overbridge-electricity-remained-off-hathras-news-c-56-1-hts1003-135525-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ओवरब्रिज पर ऊंचे कराए तार, बंद रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ओवरब्रिज पर ऊंचे कराए तार, बंद रही बिजली
Tue, 05 Aug 2025 01:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाथरस जंक्शन से गुजरने वाले ओवरब्रिज पर यातायात को सुचारू किए जाने के लिए विद्युत तारों को ऊंचा कराने का काम सोमवार को भ्ज्ञी कराया गया। इस कारण भोपतपुर फीडर की बिजली को बंद रखा गया।
लगातार तीन दिन तक रेलवे की ओर से इस लाइन पर काम किया जाना है। दूसरे दिन सोमवार को सुबह 10 बजे भोपतपुर फीडर से जुड़े कस्बा हाथरस जंक्शन सहित छह गांवों की बिजली बंद करके तार ऊंचे कराए गए। लक्ष्य के अनुसार कार्य पूरा कर शाम छह बजे बिजली बहाल कर दी गई। मंगलवार को भी इस कार्य के लिए सुबह 10 से शाम छह बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी। अधिशासी अभियंता विद्युत अभिनव तिवारी ने बताया कि जल्द ही यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।