{"_id":"5eb0687e8ebc3e907d082782","slug":"wine-shop-close-in-mursan-only-beer-bar-has-open-hathras-news-ali232899888","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरसान में नहीं खुली शराब की दुकान, कुछ घंटे ही खुली बीयर की दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरसान में नहीं खुली शराब की दुकान, कुछ घंटे ही खुली बीयर की दुकान
विज्ञापन
तालाब चौराहा के निकट अंग्रेजी शराब व बीयर के ठेकों पर लगी भीड़।
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
कस्बा मुरसान में सोमवार को अंग्रेजी शराब की दुकान नहीं खुल सकी हैं। यहां दोपहर को बीयर की दुकान कुछ घंटे ही खुली है। बीयर की दुकान खुलते ही लोगों की भीड़ बीयर लेने के लिए उमड़ पड़ी। यहां तैनात पुलिसकर्मी ने बीयर लेने आये लोगों को सामाजिक दूरी में लाइन लगाकर दुकान से बीयर लेने के लिए कहा। जिसके चलते लोग धूप में ही लाइन लगाकर बीयर खरीदते नजर आये। कुछ लोग कई कई पेटी खरीद कर कट्टों में भरकर ले गये। कुछ घंटे बाद जैसे ही बीयर की दुकान बंद हुई तो बीयर लेने आये लोग मायूस हो गए। लॉकडाउन होने के बाद से शराब के ठेके बंद हो जाने के कारण लोगों को शराब नहीं मिल पा रही थी। सोमवार को शराब के ठेके फिर से खुलने की बात लोगों को पता चली तो उनके चेहरों पर खुशियां छलक गई, लेकिन सोमवार को मुरसान में जब शराब के ठेके नहीं खुले तो कुछ लोग हाथरस व अन्य क्षेत्र में शराब लेने के लिए पहुंच गए। मुरसान क्षेत्र के कुछ लोग शराब लेने के लिए सुबह से दोपहर तक दुकान खुलने का इंतजार करते रहे हैं। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुुमार ने बताया कि कुछ दुकानों में स्टॉक नहीं था। इस कारण दुकानें बंद रही हैं। स्टॉक आने पर सभी दुकानें खुलेंगी।
रेट से ज्यादा पैसे लेने का आरोप
कस्बा मुरसान में सोमवार को कुछ देर ही बीयर की दुकान खुलीं। कुछ घंटे में ही यहां पर बीयर रेट से अधिक पैसों में बेचने का आरोप सेल्समैन पर लगाया है। लोगों ने बताया कि हर जगहों पर ठंडी बीयर के रेट 120 रुपये हैं, लेकिन मुरसान में गर्म बीयर ही 130, 140 रुपये की धड़ल्ले से बेची गई है। प्रिंट रेट से ज्यादा पैसे मांगने को लेकर कुछ लोगों की सेल्समैन से नोकझोंक भी हो गई।