फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Will face off again raamaveer-Devendra

फिर आमने-सामने होंगे रामवीर-देवेंद्र

Sat, 06 Aug 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Sat, 06 Aug 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय और सादाबाद के सपा विधायक देवेंद्र अग्रवाल की राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता जग जाहिर है। हालांकि 2002 के चुनाव में ही देवेंद्र अग्रवाल ने रालोद से रामवीर के खिलाफ हाथरस विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांगा था, लेकिन रालोद ने देवस्वरूप शर्मा को प्रत्याशी बनाकर उन्हें झटका दे दिया, लेकिन 2007 के चुनाव में वह रालोद का टिकट पाने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन


हालांकि इस चुनाव में देवेंद्र को करीब 16 हजार वोटों से हार का मुंह देखना पड़ा। 2012 के चुनाव में परिसीमन के बाद हाथरस विधानसभा सीट सुरक्षित हुई तो देवेंद्र अग्रवाल ने भी चुनाव क्षेत्र बदल दिया। वह इस बार सादाबाद विधानसभा सीट से सपा का टिकट पाने में कामयाब हो गए और सपा की लहर के सहारे पांच हजार वोटों से चुनाव जीतने में सफल रहे।
विज्ञापन


उन्होंने रामवीर उपाध्याय के बहनोई सतेंद्र शर्मा को हराया था। सादाबाद के चुनाव परिणाम भले ही बसपा के खिलाफ रहे, लेकिन रामवीर ने भविष्य की राजनीति के लिए इसे उसी वक्त मन ही मन चुन लिया था। तभी से ही उनके 2017 का चुनाव सादाबाद से लड़ने की चर्चाएं शुरू हो गईं और अब आकर यह सच भी साबित होने जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले एक साल से सादाबाद में पूर्व मंत्री की राजनीतिक सक्रियता भी इन चर्चाओं को बल देती रही। यही नहीं जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद उनके भाई विनोद उपाध्याय ने भी सादाबाद को ही अपना ठिकाना बनाया है। वह चुनाव जीतने के बाद से ही सादाबाद के अपने घर से ही पूर्व मंत्री के लिए सियासी जमीन तैयार करने में लगे हुए हैं। दरअसल, पूर्व मंत्री को जातीय समीकरण के लिहाज से सादाबाद विधानसभा  क्षेत्र सिकंदराराऊ के मुकाबले  ज्यादा मुफीद लगता है। उनका पैतृक गांव और कभी उनका सियासी गढ़ रहा मुरसान क्षेत्र भी परिसीमन के बाद इसी विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed