फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Will do physical exercise, will remain fit

करेंगे शारीरिक कसरत तो रहेंगे फिट

Fri, 30 Aug 2019 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Will do physical exercise, will remain fit
करेंगे शारीरिक कसरत तो रहेंगे फिट
विज्ञापन

जिले के डिग्री कॉलेजों में गुरुवार को फिट इंडिया मूवमेंट का हुआ सजीव प्रसारण
इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को योगा व व्यायाम करने की दी गई सीख
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। गुरुवार को फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम के तहत डिग्री, माध्यमिक व अन्य स्कूल कॉलेजो में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ। इस कार्यक्रम से बच्चे, किशार और युवाओं को शारीरिक कसरत करके फिट रहने का संदेश दिया गया।
बागला डिग्री कॉलेज में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम ‘फिट इण्डिया मूवमेंट’ के सजीव प्रसारण को कॉलेज परिवार के सदस्यों एवं विद्यार्थियों द्वारा देखा गया। प्रधानमंत्री द्वारा अपने उद्बोधन में भारतीय समाज को स्वस्थ रहने के लिए अभिप्रेरित किया। उन्होंने बताया कि आज समाज को स्वस्थ रहने की महती आवश्यकता है। योगा व व्यायाम को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने एवं संस्कृति के रूप में स्वीकार किये जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन

प्राचार्य मेजर राजकमल दीक्षित ने कहा कि सभी को स्वास्थ्य साधनों को उपलब्ध कराने की कोशिश की जायेगी। अंत में प्रभारी खेलकूद विभाग डॉ.सत्यदेव पचौरी ने सभी को स्वस्थ रहने हेतु शपथ दिलाई। इस मौके पर डॉ. सुनंदा महाजन, डॉ. यूपी सिंह, डॉॅ. चंद्रशेखर रावल, डॉ.धर्मेन्द्र सिंह, डॉ.देवदत्त सिंह, यतीश कुमार नगाईच, राजीव अग्रवाल, रेखारानी शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरस्वती डिग्री कॉलेज में भी प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण को विद्यार्थियों व शिक्षकों ने देखा। कॉलेज के छात्रछात्राओं, प्रवक्ताओं, कर्मचारियों ने स्वस्थ्य व फिट रहने की शपथ ली। रामबाग इंटर कॉलेज, सेठ हरचरनदास गल्र्स इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, एमएलडीवी, डीआरबी, आरडी गल्र्स डिग्री कॉलेज, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में भी %%फिट इण्डिया मूवमेंट’’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed