फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Will cooperate with the party which will give tickets to homogeneous brothers

जो पार्टी सजातीय बंधुओं को टिकट देगी, उनसे करेंगे सहयोग

Mon, 17 Oct 2022 12:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Will cooperate with the party which will give tickets to homogeneous brothers
वार्ष्णेय राजनीतिक चेतना समिति की बैठक को संबोधित करते नन्नूमल गुप्ता व मंचासीन अन्य पदाधिकारी? - फोटो : HATHRAS
अखिल भारतीय वार्ष्णेय राजनीतिक चेतना समिति की बैठक रघुनंदन अपना वालों की धर्मशाला में हुई। अध्यक्षता नन्नूमल सुपारी वालों ने की और संचालन मदन मोहन अपना वालों ने किया। बैठक में आगामी निकाय चुनाव पर चर्चा की गई और तय किया गया कि जो पार्टी समाज के लोगों को प्रत्याशी बनाएगी, उसका समर्थन व उससे सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक की शुरुआत श्री गोविंद भगवान एवं अक्रूर जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। वक्ताओं ने समाज को संगठित करने और आगामी चुनावों में सक्रियता लाने पर जोर दिया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 11 नवंवर को फिर एक बैठक होगी। यह भी तय किया गया कि नगर पालिका चुनावों में समाज की सहभागिता के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी। राजनीतिक चेतना यात्रा निकालने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

नन्नूमल सुपारी वालों ने कहा कि प्रत्येक परिवार को संस्था का सदस्य बनाने का प्रयास किया जाए। प्रत्येक सदस्य परिवार से कुछ वार्षिक शुल्क निर्धारित किया जाए और सरकारी योजनाओं की जानकारी समाज को दी जाए। योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक सहयोग किया जाए। संस्था की प्रत्येक माह बैठक की जाए और समाज को समस्याओं का समाधान की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों की समस्याएं सुनने और समाधान कराने के लिए संस्था का एक कार्यालय स्थायी रूप से होना चाहिए और यह प्रतिदिन खुलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदन मोहन अपना वाले, राजीव वार्ष्णेय, मदन गोपाल गारमेंट वाले, राजीव वार्ष्णेय, मदन गोपाल रेडीमेड वाले, हजारीलाल गुड वाले, नन्नूमल सुपारी वाले, प्रहलाद कुमार चूना वाले, अरविंद कुमार दाल मिल वाले, चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, निर्देश वार्ष्णेय, राम कुमार एडवोकेट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed