फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   wife of a railway employee hanged herself to death

Hathras News: रेलवे कर्मी की पत्नी ने फंदे से लटक कर जान दी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Wed, 24 Jun 2026 09:29 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Wed, 24 Jun 2026 09:29 PM IST
सार

आकाश सागर ड्यूटी पर गए थे। इसके बाद राजकुमारी ने बच्चों को क्वार्टर से बाहर निकाल दिया। बाद में कमरे में कूलर पर चढ़कर फंदे पर लटककर जान दे दी।

विज्ञापन
wife of a railway employee hanged herself to death
परिजन विलाप करते हुए - फोटो : संवाद

विस्तार

सासनी स्टेशन के सरकारी क्वार्टर में बुधवार को एक रेलवे कर्मी की पत्नी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


25 वर्षीय राजकुमारी आकाश सागर की पत्नी थीं। आकाश सागर निवासी शेख नगला सिकंदराराऊ सासनी स्टेशन पर सामान उठाने वाले कर्मी के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार को आकाश सागर शाम 4:00 बजे ड्यूटी पर गए थे। इसके बाद राजकुमारी ने बच्चों को क्वार्टर से बाहर निकाल दिया। बाद में कमरे में कूलर पर चढ़कर फंदे पर लटककर जान दे दी।
विज्ञापन


बच्चों ने कुंडी न खुलने पर अपने पिता को बताया। पति ने जंगले से देखकर स्टेशन मास्टर को सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने कोतवाली पुलिस और जीआरपी पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा। राजकुमारी की शादी आठ साल पहले इगलास क्षेत्र के सरकोशिया गांव में हुई थी। युवक के परिजनों ने मायके पक्ष को घटना की जानकारी दी है। प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed