{"_id":"65f04e40633aafbbc9079537","slug":"wife-not-go-with-him-husband-committed-suicide-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: ससुराल में रह रही पत्नी को बुलाने गया पति, साथ आने से किया मना, तो वहीं पर दामाद ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: ससुराल में रह रही पत्नी को बुलाने गया पति, साथ आने से किया मना, तो वहीं पर दामाद ने जहर खाकर दी जान
Tue, 12 Mar 2024 06:15 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 12 Mar 2024 06:15 PM IST
सार
महिला अपने भाई की शादी में मायके आई। शादी के बाद वहीं पर रूक गई। पति बुलाने आया तो पत्नी नहीं गई। चाचा बुलाने आए, फिर भी नहीं गई। पति दोबारा बुलाने आया, तो पत्नी ने जाने से मना कर दिया। पति ने ससुराल में जहर खाकर जान दे दी।
विज्ञापन
मृतक गोविंद
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ससुराल में रह रही पत्नी को बुलाने पति ने पत्नी के साथ नहीं चलने पर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत होने पर ससुराल से लेकर मायके में मातम छा गया।
विज्ञापन
अलीगढ़ जिले के इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव निधौली सलेमपुर निवासी 35 वर्षीय गोविंद पुत्र राम गोपाल की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास अड्डा स्थित ज्ञानगढ़ बगीची के निकट ससुराल है। 4 मार्च को गोविंद के साले की शादी हुई थी, जिसमें वह पत्नी संग गया था। बताया जाता है कि शादी के बाद युवक ने अपनी पत्नी से साथ वापस चलने के लिए कहा था, लेकिन पत्नी नहीं आई। कुछ दिन पहले युवक के चाचा उसकी पत्नी को बुलाने के लिए आए थे, लेकिन वह उनके साथ भी नहीं गई।
विज्ञापन
11 मार्च को युवक फिर से अपनी पत्नी को बुलाने के लिए ससुराल पहुंचा, लेकिन पत्नी नहीं आई। देर शाम युवक ने ससुराल में ही विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन परिजन उसे इलाज के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। अलीगढ़ ले जाते उसने दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवक की मौत के बाद मृतक की ससुराल और परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन