फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The provisional list of examination centres may be released today.

Hathras News: आज जारी हो सकती है परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची

Tue, 27 Oct 2026 01:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 27 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
The provisional list of examination centres may be released today.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
हाथरस। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 270 माध्यमिक विद्यालयों की सूची बोर्ड को भेजी गई थी, जिनमें से लगभग 100 परीक्षा केंद्र बनाए जाने हैं। परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची 27 अक्तूबर को जारी हो सकती है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा। अनंतिम सूची जारी होने के साथ ही विद्यालय संचालकों, प्रधानाचार्यों, अभिभावकों और छात्रों से आपत्तियां मांगी जाएंगी। अनंतिम सूची जारी होने के बाद तय समय सीमा के भीतर प्राप्त सभी आपत्तियों का निस्तारण जिला स्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

भौतिक सत्यापन और मानकों की जांच के बाद जो भी खामियां या आपत्तियां सही पाई जाएंगी, उनमें संशोधन किया जाएगा। इसके उपरांत ही माध्यमिक शिक्षा परिषद को संशोधित रिपोर्ट भेजी जाएगी, जिसके आधार पर परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का परीक्षा कार्यक्रम पहले ही घोषित किया जा चुका है। बोर्ड के निर्धारित शेड्यूल के अनुसार परीक्षाएं पांच फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी तक चलेंगी। इस सत्र की परीक्षा के लिए कुल 43,450 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। प्रभारी डीआईओएस नीरज गोयल ने बताया कि आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed