फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Wife lodged report suspecting husband murder

Hathras News: पति की हत्या की आशंका, पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Sat, 01 Feb 2025 01:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sat, 01 Feb 2025 01:11 AM IST
सार

रोहिताश्व गुर्जर का ट्रक चलाते थे। ट्रक मालिक पर वेतन का करीब एक लाख रुपये बकाया था। मांगने पर मालिक थोड़ी सी रकम देकर बहला देता था और बंधक बनाने की धमकी देता था।

विज्ञापन
Wife lodged report suspecting husband murder
ट्रक चालक पति की हत्या - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

चार माह से लापता ट्रक चालक पति की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


गांव अरनिया ख्वाजा निवासी ममता देवी के अनुसार उनके पति किशन सिंह राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा, थाना शेखपुर अहीर के गांव जलालपुर निवासी रोहिताश्व गुर्जर का ट्रक चलाते थे। ट्रक मालिक पर वेतन का करीब एक लाख रुपये बकाया था। मांगने पर मालिक थोड़ी सी रकम देकर बहला देता था और बंधक बनाने की धमकी देता था।
विज्ञापन


ममता देवी का आरोप है कि 28 सितंबर की सुबह करीब सात बजे पति ने फोन कर बताया कि मालिक और उसके सहयोगियों ने बंधक बना लिया है। रुपयों का इंतजाम कर छुड़ा ले जाओ। इसके बाद मोबाइल बंद हो गया। वह रिश्तेदारों को लेकर ट्रक मालिक के पास पहुंची तो वह पति के बारे में पूछने पर इधर-उधर की बातें करने लगा। दबाव देने पर उन्हें मरवा देने की धमकी दी। उन्होंने पति की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed