{"_id":"6acb5abbf1c44dd597053b81","slug":"widening-of-mursan-iglas-road-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: मुरसान-इगलास मार्ग का 5.84 करोड़ रुपये से होगा चौड़ीकरण, प्रस्ताव पर लगी मुहर, शासन ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: मुरसान-इगलास मार्ग का 5.84 करोड़ रुपये से होगा चौड़ीकरण, प्रस्ताव पर लगी मुहर, शासन ने दी मंजूरी
Sun, 11 Oct 2026 03:18 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 11 Oct 2026 03:18 PM IST
सार
सड़क चौड़ी होने से मुरसान, इगलास और आसपास के दर्जनों गांवों के किसानों, व्यापारियों तथा दैनिक यात्रियों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सड़क
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
हाथरस और अलीगढ़ जनपद के सीमावर्ती क्षेत्रों के बीच आवागमन सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मुरसान-इगलास मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए शासन ने 5.84 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को अनुमोदन दे दिया है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग की इस परियोजना के तहत मुरसान से इगलास की ओर करीब तीन किलोमीटर लंबे मार्ग का कायाकल्प किया जाएगा। वर्तमान में सड़क संकरी होने के कारण यहां वाहनों का दबाव बना रहता है। भारी वाहनों के आमने-सामने आने पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत सड़क को दोनों तरफ चौड़ा करने के साथ उच्च गुणवत्ता का डामरीकरण कराया जाएगा। इससे मार्ग की स्थिति बेहतर होने के साथ यातायात भी अधिक सुरक्षित और सुचारू हो सकेगा। शासन से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद अब अंतिम वित्तीय स्वीकृति की प्रक्रिया शेष है। सड़क चौड़ी होने से मुरसान, इगलास और आसपास के दर्जनों गांवों के किसानों, व्यापारियों तथा दैनिक यात्रियों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन