{"_id":"64c3c68c067503e24607f2d5","slug":"while-returning-from-school-the-student-ate-prasad-condition-worsened-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: स्कूल से लौटते समय छात्रा ने खाया प्रसाद, हालत बिगड़ी, अलीगढ़ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: स्कूल से लौटते समय छात्रा ने खाया प्रसाद, हालत बिगड़ी, अलीगढ़ रेफर
Fri, 28 Jul 2023 07:16 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 28 Jul 2023 07:16 PM IST
सार
चंदपा क्षेत्र के गांव तेहरा की रहने वाली 13 वर्षीय छात्रा आगरा रोड स्थित स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान छात्रा ने ब्लॉक के पास प्रसाद ग्रहण कर लिया। घर पहुंचते ही छात्रा की तबियत बिगड़ गई।
विज्ञापन
हाथरस जिला अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस में कोतवाली चंदपा के एक गांव में रहने वाली 13 वर्षीय छात्रा ने स्कूल से लौटते समय रास्ते में प्रसाद खा लिया। प्रसाद को खाने से छात्रा की हालत बिगड़ गई। परिजन उपचार के लिए छात्रा को बागला जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने छात्रा को गंभीर हालत में अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
छात्रा के परिजन का आरोप है कि किसी ने प्रसाद में छात्रा को विषाक्त दिया है। चंदपा क्षेत्र के गांव तेहरा की रहने वाली 13 वर्षीय छात्रा आगरा रोड स्थित स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान छात्रा ने ब्लॉक के पास प्रसाद ग्रहण कर लिया। घर पहुंचते ही छात्रा की तबियत बिगड़ गई। छात्रा की तबियत बिगड़ने से परिजनों के होश फाख्ता हो गए।
विज्ञापन
परिजन छात्रा को आनन फानन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद गंभीर हालत में छात्रा को अलीगढ़ रेफर कर दिया। छात्रा के पिता का आरोप है कि स्कूल की छुट्टी होने पर बेटी घर लौटकर आ रही थी। इसी समय किसी ने प्रसाद में कुछ मिलाकर बेटी को दिया।
विज्ञापन