{"_id":"6058de808ebc3edb537300e0","slug":"where-womens-worshiped-there-god-exist-say-mahaur-sasni-news-ali2593052140","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवता निवास करते है : माहौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवता निवास करते है : माहौर
विज्ञापन
मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि एवं प्रतिभाग करती महिलाएं एवं सचिव को प्रम?
- फोटो : SASNI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर सोमवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सशक्तीकरण पर एक गोष्ठी हुई। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिलाधिकारी रमेश रंजन, सीडीओ आरबी भास्कर, विधायक हरीशंकर माहौर, पूर्व सांसद पत्नी श्वेता दिवाकर, सीओ रुचि गुप्ता, पीडी एके मिश्रा, दुर्गेश नंदनी, अखिलेश गुप्ता, कन्या गुरुकुल की मुख्य अधिष्ठात्री डॉ. पवित्रा विघालंकार, सतेंद्र सिंह, हेंमसिंह ठेंनुआ आदि थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महिला कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम ने किया।
प्रथम चरण में कन्या गुरुकुल महाविद्यालय एवं रामचंद्र कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर अतिथियों का सत्कार किया। इसके बाद कन्या गुरुकुल की छात्राओं ने योग की विभिन्न विधाओं एवं देश भक्ति से ओत प्रोत काव्य पाठ किया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर नाटक का मंचन किया।
सुरजोबाई कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने भी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को गति प्रदान की। सीओ रुचि गुप्ता ने छात्राओं व महिलाओं को हेल्पलाइन नबंरों के बारे में जानकारी दी। सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने कहा कि जिस समाज में नारियों की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं। इस मौके पर जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
उन्होंने कोरोना काल में जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए पंचायत सचिव अजीत सिंह, कुलदीप सिंह, मनोज शर्मा, सत्यवीर सिंह को भी सम्मानित किया। मौके पर एडीओ हरिमोहन तिवारी, जेई राकेश शर्मा, एडीओ पंचायत फौरन सिंह, उमलेश, नीशू मिश्रा, मानवेंद्र सिंह, शिव कुमार, दलवीर सिंह आदि मौजूद थे।