{"_id":"693345569dd94ec12207c1ec","slug":"when-new-potatoes-arrived-the-price-of-old-potatoes-halved-hathras-news-c-56-1-sali1018-141295-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: नया आलू आया तो पुराने के भाव हुए आधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: नया आलू आया तो पुराने के भाव हुए आधे
विज्ञापन
बाजार में लगातार पंजाब और उझानी का नया आलू आने से कीमतों में गिरावट आई है। 15 दिन पहले थोक मंडी में पुराने आलू का भाव 12 से 15 रुपये किलो था। नया आलू बाजार में आने के बाद पुराना आलू 6 से 8 रुपये किलो के भाव में आ गया है। पुराने आलू का भाव लगभग आधा रह गया है। वहीं नया आलू 8 से 10 रुपये किलो के भाव में है। आलू की कीमतों में गिरावट से ग्राहकों ने राहत की सांस ली है। शादियों के सीजन में जहां सभी सब्जियाें में तेजी देखी जा रही है, वहीं आलू सस्ता हुआ है।
मंडी में पंजाब और उझानी का आलू आने से कीमतों में गिरावट आई है। जो पुराना आलू 15 दिन पहले थोक बाजार में 12 से 15 रुपये किलो था। उसकी कीमत शुक्रवार सुबह 6 से 8 रुपये प्रति किलो हो गई है। नया आलू जो 20 रुपये किलो था, उसकी कीमत 10 रुपये किलो हो गई है।
मनोज उपाध्याय, आलू आढ़ती, थोक मंडी।
नया आलू बाजार में आने से पुराने की कीमतें कम हो गईं। बेटी की शादी करनी थी तो सब्जियों की महंगाई से परेशानी हो रही थी। अब आलू की कीमतों में गिरावट से राहत मिली है।
विज्ञापन
बलवीर वर्मा, ग्राहक।