{"_id":"682643f049b2a7782d0e6e92","slug":"weekly-train-will-run-from-lalkuan-to-rajkot-hathras-news-c-56-1-mrt1060-131577-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: लालकुआं से राजकोट के लिए चलेगी साप्ताहिक ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: लालकुआं से राजकोट के लिए चलेगी साप्ताहिक ट्रेन
Fri, 16 May 2025 01:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 16 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
रेलवे की ओर से लालकुआं से राजकोट के बीच एक जोड़ी साप्ताहिक ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इस ट्रेन का हाथरस सिटी स्टेशन पर भी ठहराव होगा। यह ट्रेन 18 मई से 29 जून तक प्रत्येक रविवार और राजकोट से 19 मई से 30 जून तक प्रत्येक सोमवार को सात फेरों के लिए चलेगी।
ट्रेन नंबर 05045 लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी प्रत्येक रविवार को लालकुआं से 13.10 बजे प्रस्थान कर किच्छा, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, बदायूं, सोरों और कासगंज होते हुए हाथरस सिटी शाम 18.10 बजे पहुंचेगी। यहां से यह ट्रेन मथुरा कैंट, मथुरा जंक्शन, भरतपुर, दौसा, दूसरे दिन जयपुर होते हुए राजकोट 18.10 बजे पहुंचेगी।
इसी तरह वापसी यात्रा में यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को राजकोट से 22.30 बजे चलकर दूसरे दिन सुरेंद्र नगर, वीरमगाम, महेसाणा, पाटन, भिवाड़ी, धनेरा होते हुए हाथरस सिटी 22.27 बजे पहुंचेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 10, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के चार, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 और वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के एक कोच सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।