{"_id":"69940e53ee7c8920e20a8a88","slug":"wedding-guests-car-fell-into-drain-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रास्ता भटकने से रजबहे में गिरी बरातियों से भरी कार, मची चीख-पुकार, वाहन से बाहर निकाले सभी बराती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रास्ता भटकने से रजबहे में गिरी बरातियों से भरी कार, मची चीख-पुकार, वाहन से बाहर निकाले सभी बराती
Tue, 17 Feb 2026 12:15 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:15 PM IST
सार
ईको कार में बैठे कुछ बराती रास्ता भूल गए। उन्हें सादाबाद-मथुरा मार्ग से बिसावर टिकैत नहर पुल होकर विधिपुर पुल की ओर जाना था, लेकिन भ्रमवश वाहन तिल्हु पुल की दिशा में पहुंच गया। संतुलन बिगड़ने से कार गाड़ी बिसावर रजबहे में जा गिरी।
विज्ञापन
रजबहे में गिरी ईको कार को बाहर निकालते लोग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सादाबाद के बिसावर क्षेत्र में 16 फरवरी देर रात बरातियों से भरी एक ईको कार रास्ता भटकने के कारण रजबहे में जा गिरी, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि वाहन में सवार सभी सवारियां सुरक्षित रहीं।
विज्ञापन
बरात अलीगढ़ जिले के बेसवां से गांव विधिपुर आ रही थी। देर रात करीब 12 बजे ईको कार में बैठे कुछ बराती रास्ता भूल गए। उन्हें सादाबाद-मथुरा मार्ग से बिसावर टिकैत नहर पुल होकर विधिपुर पुल की ओर जाना था, लेकिन भ्रमवश वाहन तिल्हु पुल की दिशा में पहुंच गया। गलत दिशा में जाने का एहसास होने पर चालक ने वाहन को वापस मोड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन
इस दौरान संतुलन बिगड़ने से कार गाड़ी बिसावर रजबहे में जा गिरी। संयोग से रजबहे में उस समय ज्यादा पानी नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बरातियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन