फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Wedding feasts damaged digestive system, 345 patients were hospitalized

Hathras News: शादी की दावतों ने बिगाड़ा पाचन तंत्र, अस्पताल पहुंचे 345 मरीज

Sun, 01 Mar 2026 02:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 01 Mar 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Wedding feasts damaged digestive system, 345 patients were hospitalized
पहले सहालग और अब त्योहारों के सीजन में खान-पान में बरती जा रही लापरवाही लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। जिला अस्पताल से लेकर विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में इन दिनों पेट दर्द, उल्टी और दस्त यानी गैस्ट्रोएंटेराइटिस (पेट का फ्लू) के मरीजों की संख्या में अचानक भारी इजाफा देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन




सरकारी आंकड़ों के अनुसार शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में शनिवार को पेट से संबंधित बीमारियों के कुल 345 नए मरीज उपचार के लिए पहुंचे। बागला जिला अस्पताल के अलावा सादाबाद, सासनी, हसायन और मुरसान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।
विज्ञापन



गैस्ट्रोएंटेराइटिस के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। फिजिशियन डॉ. वरुण चौधरी का कहना है कि दिन में तापमान में बढ़त और दूषित खानपान के कारण पेट के विकार उत्पन्न हो रहे हैं। पिछले दिनों सहालगा में लोगाें ने हर तरह का खानपान किया है। इस कारण यह समस्या तेजी से बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन






मरीजों की बढ़ती संख्या और त्योहारों के दौरान भीड़-भाड़ को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव राय ने जिले के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है।
- संचारी रोगों के प्रति ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जाए।
- सभी केंद्रों पर ओआरएस और जरूरी दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
- लोग शुद्ध और ताजा भोजन ही करें, बासी या खुले में रखे भोजन से परहेज करें।
- पीने के पानी को उबालकर या क्लोरिनेशन के बाद ही उपयोग में लें।




हल्का बुखार, पेट में मरोड़ या लगातार उल्टी-दस्त होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। घर पर खुद से इलाज करने या एंटीबायोटिक्स लेने से बचें, क्योंकि यह निर्जलीकरण की स्थिति को गंभीर बना सकता है।
-डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed