{"_id":"63cd4bed65e5803bd756abeb","slug":"weather-took-a-turn-cloudy-since-morning-rained-in-the-evening-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मौसम ने ली करवट, सुबह से छाए बादल, शाम को हुई बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मौसम ने ली करवट, सुबह से छाए बादल, शाम को हुई बूंदाबांदी
Sun, 22 Jan 2023 08:15 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 22 Jan 2023 08:15 PM IST
सार
हाथरस जनपद में मौसम ने करवट ली है। सुबह से तेज धूप के बाद शाम को बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी के साथ ही मौसम फिर ठंडा हो गया है।
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कई दिनों से सुबह से ही धूप निकल आती थी। दोपहर के समय धूप सहन नहीं हो रही थी। रविवार की सुबह से आसमान में बादल छाए। पूरे दिन सूरज व बादलों के बीच आंख मिचौली का खेल चला। शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं, मौसम के बदलने के साथ सरसों किसानों को फसल प्रभावित होने की चिंता सताने लगी है। हालांकि, आलू की फसल को ज्यादा नुकसान नहीं है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि जनवरी माह के अंत में मौसम रूख बदल रहा है। दिन में गर्मी, तो रात में लोगों को सर्दी का अहसास हो रहा है। इस कारण लोगों को बारिश की आशंका पहले से थी। सुबह लोग नींद से जागे तो आसमान में बादल छाए हुए थे। पूरे दिन अन्य दिनों की अपेक्षा तापमान भी ज्यादा रहा। इस कारण लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा नहीं लेना पड़ा। शाम को अचानक बूंदाबांदी हुई। इसी के साथ हवाएं चलने लगी। लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा।
विज्ञापन