फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   We are contesting the elections on the issue of development, there will be a resounding victory in all the bodies.

Hathras News: हम विकास के मुद्दे पर लड़ रहे चुनाव, सभी निकायों में होगी शानदार जीत

Mon, 01 May 2023 11:52 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 01 May 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
We are contesting the elections on the issue of development, there will be a resounding victory in all the bodies.
गौरव आर्य ,भाजपा जिलाध्यक्ष।संवाद - फोटो : samvad
नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य कहते हैं कि जिले के सभी नगर निकायों में भाजपा जीतेगी। हम विकास असैा सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच में जा रहे हैं। डबल इंजन की सरकार ने देश व प्रदेश में विकास के काफी काम कराए हैं। अब निकायों में हम जीतेंगे तो ट्रिपल इंंजन की सरकार और ज्यादा विकास के कार्य कराएगी।
विज्ञापन




पार्टी में सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरे उत्साह के साथ चुनाव में लगे हुए हैं। किसी भी तरह का अंदरूनी कलह पार्टी में नहीं है। जो दावेदार टिकट पाने से वंचित रह गए हैं, उन्हें पार्टी में और जिम्मेदारी दी जाएगी। सबका सम्मान रखा जाएगा। नगर निकाय चुनाव को लेकर उनसे हुई बातचीत के कुछ अंश।
विज्ञापन




भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य कहते हैं कि भाजपा अनुशासित पार्टी है। यही ऐसी पार्टी है, जिसमें परिवारवाद नहीं है। यहां किसी छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी बड़ी जिम्मेदारी मिल जाती है। उनका कहना है कि भाजपा निकाय चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ रही है। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने विकास के काफी कार्य कराए हैं। अब निकायों में हमारी सरकार बन जाएगी तो ट्रिपल इंजन सरकार में और ज्यादा विकास होगा। उनका कहना है कि भाजपा आलाकमान ने काफी सोच समझकर प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। जिले में सभी नौ नगर निकाय अध्यक्ष पद पर हम चुनाव लड़ रहे हैं। सभी पर हमारी जीत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुरसान नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर जरूर एक निर्दलीय उम्मीदवार अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ मैदान में हैं। इस बारे में रिपोर्ट पार्टी आलाकमान को भेज दी गई है। इसके अलावा नगर निकाय के अध्यक्ष पद के लिए खड़े जिन निर्दलीय उम्मीदवारों को बागी बताया जा रहा है, वह भाजपा के सदस्य ही नहीं हैं।




उनका कहना है कि पार्टी में कोई भी असंतुष्ट नहीं है। सभी भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए जमकर काम कर रहे हैं। जिन आवेदकों को टिकट नहीं मिला, उनसे जिले के प्रभारी मंत्री ने वार्ता की। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने वार्ता की। कोई भी असंतुष्ट नहीं है। टिकट पाने से जो वंचित रहे हैं, उनको संगठन में समायोजित किया जाएगा। पार्टी में अन्य जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। पार्टी जिले के सभी नौ नगर निकायों में शानदार जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed