फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Waterlogging in a little rain, questions are being raised on the claims of arrangements

Hathras News: जरा सी बारिश में जलभराव, इंतजाम के दावों पर उठ रहे सवाल

Wed, 12 Jul 2023 12:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in a little rain, questions are being raised on the claims of arrangements
हर साल जैसा इस बार भी हाल, जरा सी बारिश में हो रहा हर तरफ जलभराव। सड़कें तालाब बन रही हैं। मंगलवार को भी सुबह से दोपहर तक रुक-रुककर बारिश होती रही और कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। इससे नगर पालिका के जल निकासी के इंतजाम के दावों पर सवाल उठ रहे हैं। पानी की निकासी हुई तो सड़कों पर फैली गंदगी और कीचड़ मुसीबत बन गई।
विज्ञापन


शहर और आसपास के क्षेत्र में मंगलवार की तड़के सुबह से रिमझिम बारिश शुरू हो गई। दोपहर 12 बजे तक रुक-रुक कर रिमझिम बारिश हुई। बारिश के कारण काम काज निपटाने के लिए निकले लोग जहां-हां रुकते नजर आए। शहर में रिमझिम बारिश के कारण गली व मोहल्लों में गंदगी व कीचड़ हो गई। बारिश की वजह से विभव नगर, नवीपुर, श्री नगर, सहित कई इलाकों में जलभराव की स्थिति हो गई। जलभराव के कारण लोगों को गंदे पानी से होकर निकलना पड़ा। सरकारी कार्यालयों में भी जलभराव की स्थिति बनी रही। दोपहर बाद धूप निकली तो पूरे दिन उमस भरी गर्मी रही।
विज्ञापन


रुक -रुक कर हुई बारिश के कारण सुबह से काम भी पूरे नहीं हो सके हैं। बार-बार बारिश आ रही है और जा रही है।



-रुक -रुक कर हुई बारिश के कारण सुबह से काम भी पूरे नहीं हो सके हैं। बार-बार बारिश आ रही है और जा रही है। राजकुमार।

राजकुमार।

-बारिश के कारण पूरे शहर में गंदगी व कीचड़ हो गई थी। कीचड़ में होकर निकलना पड़ा। जलभराव की स्थिति भी बनी हुई है। जितेंद्र गुप्ता।



खूब बरस रहे मेघ, 26 एमएम अधिक हुई बारिश
हाथरस।
जिले में जनवरी से दिसंबर तक 668 मिली मीटर बारिश होने का मानक है। इस बार जिले में जनवरी से लेकर 10 जुलाई तक मानक से 26 एमएम तक अधिक बारिश हुई है। मानक के अनुसार यहां जिले में 185 एमएम औसत बारिश होनी थी। पिछले वर्ष 2022 में जनवरी से 10 जुलाई तक 171 एमएम औसत बरसात हुई है। इस बार वर्ष 2023 में जनवरी से लेकर अब तक 211 एमएम बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल की तुलना में हुई बारिश
माह 2022 2023
मार्च 00 36
अप्रैल 00 05
मई 08 38.45
जून 46 50
(बारिश के आंकड़े मिलीमीटर में)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed