{"_id":"69aaac510099a361390dd868","slug":"waterlogging-at-hathras-police-station-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: उफनाया नाला, हाथरस कोतवाली में घुसा पानी, जनता और पुलिसकर्मी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: उफनाया नाला, हाथरस कोतवाली में घुसा पानी, जनता और पुलिसकर्मी परेशान
Fri, 06 Mar 2026 03:59 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 06 Mar 2026 03:59 PM IST
सार
नाले की महीनों से सफाई नहीं हुई है। आए-दिन गंदगी के चलते नाले का पानी उफनकर सड़कों पर आ जाता है, जिससे कोतवाली के अलावा मोहनगंज में जलभराव की समस्या खड़ी हो जाती है।
विज्ञापन
हाथरस शहर कोतवाली में जलभराव
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस शहर कोतवाली प्रांगण में होली पर जलभराव हो गया, जिससे कोतवाली में पहुंचने वाले आम लोग और पुलिस कर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह स्थिति कोतवाली के निकट से गुजर रहे नाले के गंदगी से अटे होने के कारण पैदा हुई।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस नाले की महीनों से सफाई नहीं हुई है। आए-दिन गंदगी के चलते नाले का पानी उफनकर सड़कों पर आ जाता है, जिससे कोतवाली के अलावा मोहनगंज में जलभराव की समस्या खड़ी हो जाती है। क्षेत्रीय लोगों ने कई बार नगर पालिका में शिकायत की है। बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह का कहना है कि नालों की सफाई कराई जा रही है। नया ड्रेनेज सिस्टम बनाने पर भी विचार चल रहा हे, जिससे जलभराव की समस्या दूर होगी।
विज्ञापन